गुरुवार, 2 मार्च 2017

विवेक और बसंत

बसन्त का आगमन सच कहें तो गाँवों में ही पता चलता है। सरसों और मटर के फूलों से सजकर जब खेत अपने ऊपर गर्व कर रहा होता है तब समझिये की बसन्त अपने चरमोत्कर्ष पर है। बसन्त को ऋतुराज ऐसे ही नहीं कहा गया है। बसन्त और फागुन तो मदमस्त करने वाला मौसम है ही ।आप सोचेंगे की ये पण्डित बसन्त और  फागुन पर निबन्ध क्यों लिख रहा है तो हम बता दें की ये कथा की भूमिका भर है। लॉन्ग लॉन्ग एगो की बात तो नहीं है पर हाँ सन् 2009 -10 की बात है तब हमारे एक मित्र हुआ करते थे ( अब भी हैं😊) जो थोड़े रसिक मिजाज हैं। उनकी रसिक मिजाजी का आलम ये की एक बार क्लास में कागज के एयरोप्लेन पर आई लव यू लिख के दिल का चित्र और उसको छेदते हुए तीर बना कर ऐसा उड़ाए की क्या कहें । पर एक गलती हो गयी उनका हवाईजहाज टारगेट से डिफ्लेक्ट हो कर सीधा गणित वाले सर जी के पास गिरा । अब सर जी हवाईजहाज की राइटिंग मिलाये तो हमारे मित्र गियर में आ गए फिर उनका जो अल्फ़ा - बीटा हुआ की क्या कहें।
नवीं क्लास में इनका दिल आ गया एक खूबसूरत इनकी भाषा में कहें तो कंटास लड़की पर , यही बसन्त -फागुन का मौसम अब ये जब भी उसे देखते इनका दिल बसन्तमय हो जाता और कल्पना में कहीं दूर तक निकल जाते थे। एक दिन सुबह ये स्कूल जल्दी पहुँच गए और संयोग की वो लड़की भी। अब इनका दिल गार्डन गार्डन हो गया और इसके पास वाली सीट पर बैठ गये ,थोड़ी देर चुप रहे फिर बोले आज बहुत अच्छी लग रही हो । तो !!! लड़की बोली । मित्र बोले
अपना नम्बर दो ना ! लिखो 9415****** .अब तो इनको लगा की जैसे इन्हें वो तमाम चीजें मिल गयी जिनकी इन्होंने कल्पना की थी। बस शाम को फोन किये हेलो विवेक बोल रहे हैं , उधर से मीठी सी आवाज आई हैलो कल शाम को मालविया फिल्ड में मिलो न चार बजे तुमसे कुछ बात करनी है। अब इनकी ख़ुशी उस वक्त देखने लायक थी इनको लगा की क्या बात है लड़की सेट हो गयी। शाम चार बजे इत्र  वगैरह लगा के ये मालवीया फिल्ड में पहुंचे उधर वो लड़की भी आई और उसके साथ में था  एक लड़का जो मेरा और इनका भी मित्र था , बोला अरे विवेक कैसे हो ? अभी मेरे मित्र कुछ समझ  पाते उसके पहले ही इनकी दाहिनी कलाई पर एक स्पंज वाला राखी बंध चुका था और ये  आवाक रह गये। बाय कह के वो लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ जा के फिल्ड में एक कोने में बैठ गयी और हमारे मित्र कलाई को देखते और कभी उस लड़की को। एक वो दिन था और एक आज का दिन उन्हें बसंत - फागुन फूटी आँख भी नहीं सुहाते और सरसो के फूल से तो इतनी नफरत है की मत पूछिये।

~लोकेन्द्र मणि मिश्र "दीपक"

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

लाला बाबा का रेडियो

आज रेडियो दिवस है ,फेसबुक से पता चला और फिर बचपन की यादें दिमाग में धीरे धीरे आने लगीं। बचपन में दरवाजे पर लाइन से खटिया बिछती थी रात को गर्मी के दिनों में सब लोग बाहर ही सोते थे । लाला बाबा के रेडियो से आवाज़ आती थी "प्रस्तुत है समाचार संध्या ......" और सब लोगों के कान खड़े हो जाते थे "पिन ड्राप साइलेन्स" होता था अगले 15 मिनट तक और फिर समाचारों की समीक्षा में लम्बे लम्बे व्याख्यान सुनने को मिलते थे। पर हमारा मन तो लगा रहता था 6 बजे आकाशवाणी गोरखपुर से आने वाली कहानी और 8 बजे के हवामहल प्रोग्राम पर। बहुत ध्यान से सुनते थे हम इतना ध्यान से तो आज  यूट्यूब भी नहीं देखते। लाला बाबा का रेडियो रातभर चलता था । कभी अपने आप बीबीसी बजने लगता कभी बांग्ला कभी असमिया लेकिन कभी बन्द नहीं होता पूरी रात चलता था । सभी लोग सो जाते थे पर रेडियो चलता रहता था आखिर में तो स्टेशन बन्द होने पर टूं - टूं बजता था। लाला बाबा सुबह मुझे सात बजे ही आवाज देकर बुलाने लगते क्योंकि 7 बजकर 10 मिनट पर रामचरितमानस आता था रेडियो पर। रामचरितमानस के इन्तजार में मैं 7 बजे से अगले दस मिनट तक संस्कृत समाचार सुनता था , सबसे अधिक ख़ुशी मिलती थी " इति वार्ता: " सुनने पर। लाल बाबा और रेडियो की अनगिनत कहानियाँ आज याद आ रही हैं, लेकिन फिर कभी..। अब रेडियो सुनते भी नहीं है हाँ कभी कभी मोबाइल में ही हवामहल सुन लेते हैं लेकिन लाला बाबा के रेडियो की बात ही और थी। चाहे 2002 के चुनाव में कांग्रेस की जीत की खबर हो या 2003 के वर्ल्डकप में भारत की हार ये सब हमें लाल बाबा के रेडियो से ही पता चला था। खैर अब तो न लाला बाबा हैं और न ही उनका रेडियो।  दोनों बहुत याद आते हैं।

~लोकेन्द्र मणि मिश्र "दीपक"

शनिवार, 3 दिसंबर 2016

राजेन्द्र बाबू

भारतीय राजनीति में कई बार कुछ अइसन घटना आ अईसन लोग आइल बा जवन की पूरा राजनीति बदल के रख देले बा। राजेन्द्र बाबू भी एगो ओइसने महापुरुष रहनी। महात्मा गांधी जी एक बार कहले रहनी की ""अमृत पीये वाला त बहुत लोग बा हमरी साथे बाकी जहर पीये वाला बस एगो राजेन्द्र बाबू बाने""। खुद जहर पीके आ जगत के अमृत दान में देवे वाला नीलकण्ठ भारतीय राजनीति में राजेन्द्र बाबू ही रहने। आज 3 दिसम्बर के उँहा के जन्म भईल जीरादेई में। पिछला सात साल से आखर परिवार 3 दिसम्बर के भोजपुरिया स्वाभिमान सम्मेलन के आयोजन कर रहल बा पंजवार में। राजेन्द्र प्रसाद जी के श्रद्धांजलि। राउर हर बात एह देश के आ दुनिया के प्रेरणा देत रही। आजकल कुछ विद्वान लोग ई कह रहल बा की अगर भोजपुरी के मान्यता मिली त हिंदी कमजोर हो जाई , एह समय में राजेन्द्र बाबू रउआ बहुत इयाद आवतानी काश की रउआ रहितीं त एह विद्वान लोगन के एगो करारा जबाब मिलित। ओह समय जवन आदमी देश के रिप्रेजेंट करs ता ऊ आदमी भी भोजपुरी में बोले आ अपना घरे जवन पत्र भेजे उहो भोजपुरी में रहे । कुल मिला के एह विद्वान लोगन की बारे में कुछउ कहला से अच्छा रही की हमनी के राजेन्द्र बाबू के देखावल रास्ता पर चली जां उँहा के आदर्श के अपनाई जां।
अंत में राजेन्द्र बाबू की सम्मान में इहे कहब..

राजनीति के, त्याग के,मानवता के केंद्र
धरती पर बस एक बार आवेलें राजेन्द्र।
जय भोजपुरी

~लोकेन्द्र मणि मिश्र "दीपक"